बापूनन्दन मिश्र
रतनपुर (मऊ) श्री रामलीला कमेटी जमालपुर के तत्वावधान में हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री पृथ्वीनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियाँ जोरों पर है।कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों के द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर उसे कार्यक्रम हेतु तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में है।
ग्राम प्रधान एवं मेला संयोजक नागेन्द्र कुमार राय ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 28 अक्टूबर (सोमवार)को रात्रि आठ बजे से मुकुट पूजन एवं नारद मोह की कथा के साथ होगा।मंगलवार को मनु-सतरुपा तप, रावण जन्म, बुधवार को राम जन्म, वृहस्पतिवार को मुनि आगमन, ताड़का वध, शुक्रवार धनुष-यज्ञ, शनिवार राम वन गमन, रविवार सीता हरण, सोमवार लंका दहन, मंगलवार अंगद-रावण संवाद की कथा अभिनीत होगी। 6नवंबर दिन बुधवार को कार्यक्रम दिन में 12बजे से होगा जिसमें रावण वध का मंचन होगा एवं भव्य मेले का आयोजन होगा। सात नवंबर को भरत मिलाप एवं आठ नवंबर शुक्रवार रात्रि राज तिलक के साथ मेले का विश्राम होगा।राम लीला मंचन में गाँव के ही कलाकारों द्वारा विभिन्न पात्रों का अभिनय किया जाता है।यद्यपि मौसम में अनिश्चतता व्याप्त है फिर भी क्षेत्रीय लोगों में इस मेले को लेकर काफी उत्साह है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…