बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। राम का राज्याभिषेक संपन्न होते ही चतुर्दिक लगे जय श्रीराम के नारे ,और रामराज बैठे त्रय लोका हर्षित भए गए सब शोका शब्दों का की आवाज से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। अयोध्या वासी भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे ।देव गण आकाश से इस दृश्य को देखने के लिए चले आए ।हर तरफ मंगल गीत की स्वर लहरियां सुनाई दे रही थी। अजीब सा वातावरण राम राज्याभिषेक के समय उपस्थित था।
रतनपुरा बाजार से लगभग 2 किलोमीटर पश्चिम बुढ़वा बाबा की कुटी पर राम राज्याभिषेक की लीला शरद पूर्णिमा के दिन हर्ष और उल्लास पूर्ण वातावरण में हुई। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु जन राम राज्याभिषेक को देखने के लिए भारी संख्या में उपस्थित थे ।सभी श्रद्धालुओं ने बुढ़वा बाबा की जयकारा लगाते हुए राम के अद्भुत दृश्य को अपने आंखों से निहार कर अपने को कृतार्थ किया। कुटी के महंत अरुणेश दास जी महाराज ने संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन किया। उनकी देखरेख में यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ ।बड़ी संख्या में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लोक कलाकारों ने आपने अपने वाद्य यंत्रों के साथ गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लगभग 6:00 बजे साय से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम रात्रि 1:00 बजे के बाद तक चलता रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…