गौरव जैन
रामपुर – मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, सुपोषण एवं स्वच्छता के प्रति जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने गांधी समाधि स्थल से बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया तथा रैली मिस्टनगंज, बाजार नसरूल्ला खां, कोतवाली, शाहबाद गेट, स्टार चौरहा होते अम्बेडकर पार्क स्थल पर सम्पन्न हुई।
स्वास्थ्य एवं पोषण काफी हद तक स्वच्छता पर निर्भर करता है क्योंकि गन्दगी के कारण संक्रमित बीमारियों से ग्रसित होने के उपरान्त लोगों के पोषण स्तर में गिरावट आती है इसलिए बेहतर एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास सफाई रखे तथा लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। रैली के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता नहर खण्ड एन0के0 सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मोतीलाल व्यास आदि उपस्थिति रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…