प्रदीप दुबे “विक्की”
औराई भदोही। न्याय की अन्याय पर, धर्म की अधर्म पर, सदाचार की दुराचार पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व मंगलवार को कैयरमऊ दीनानाथ पुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण रूपी पुतले में आग लगाई। पूरा रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पूर्व राम रावण के भयंकर युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।
भगवान श्री राम ने विभीषण की सलाह पर जैसे ही रावण के नाभि कुंड में तीर मारा तो रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलने लगा। युद्ध का आरम्भ भगवान राम की आरती पूजन के बाद शुरू हुआ। बुराई पर अच्छाई के जीत के इस पर्व पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…