अब्दुल बासित मलक
हरियाणा यमुनानगर:- यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में बड़ी धूमधाम के साथ विजयदशमी के पर्व को मनाया गया। इसमें हर साल की भांति इस साल भी रावण का बहुत बड़ा पुतला बनाकर दहन किया गया। दहन के वक्त हजारों की मात्रा में लोग मौजूद रहे। रावण दहन से पहले राम लक्ष्मण और सीता की झांकियां भी निकाली गई। मंदिर से निकलने से पहले इनका पूजन किया गया। रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को निकलने से पहले भी इनका पूजन किया गया।
फिर रावण दहन से पहले रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की पूजा की गई। युद्ध भी दिखाया गया और हजारों की मात्रा में पटाखे भी छोड़ें गए। यह देखने के लिए हजारों दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे थे। प्रशासन की तरफ से भी कड़े इंतजाम किए गए थे, और बार-बार अनाउंसमेंट की जा रही थी कि भीड़ में से कई बड़े और बच्चे खो गए थे। जिनको ढूंढने के लिए अनाउंसमेंट की जा रही थी। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद था। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जा रहा था। पुतला दहन से पहले बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि पब्लिक को यहां से दूर किया जाए। ताकि पुतले को जलाया जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर मदन चौहान और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद रावण दहन किया गया। सबसे पहले मेघनाथ फिर कुंभकरण फिर रावण का पुतला फूंका गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…