बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थानाक्षेत्र के पहसा बाजार स्थित भूधरिया बाबा पोखरे से पूरब तरफ बलिया मऊ मार्ग राज मार्ग पर सोनू राजभर पुत्र रामसनेही उम्र लगभग 30 वर्ष सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। सोनू अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि मऊ की तरफ से आ रही एक कार एक अन्य बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।
इतने में सोनू जो बाइक से कहीं जा रहा अचानक तेज रफ्तार से टकराई उस कार में टकरा कर गिर पड़ा जिससे उसका हाथ एवं पैर फ्रैक्चर हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे गंभीर चोटें आईं हैं क्योंकि वह खून की उल्टियाँ भी कर रहा था।लोगों 108 नंबर को बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर भिजवाया ।जहाँ उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।सोनू बगल के गाँव गडवा का निवासी है उसके घर की माली हालत भी अच्छी नहीं है। मौके पर पहुँची पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।घटना में कार चालक को भी हल्की चोटें आई जब कि दूसरा बाइक सवार कहीं फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…