आफताब फारुकी
नई दिल्ली: आज से लगभग 8 साला पहले जीटीवी के एक कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप्स में अपनी अवाज से धमाल मचाने वाला मासूम बच्चा अजमत हुसैन अब किशोर हो चूका है। अपनी दिलकश आवाज़ और मधुर संगीत के बल पर लोगो का दिल जीतने वाले अजमत हुसैन की आवाज़ अब पूरी तरह बदल चुकी है। अब वो मासूम आवाज़ वाला प्यारा सा बच्चा अजमत बड़ा तो हो गया है, मगर अपनी मधुर आवाज़ को कही पीछे छोड़ आया है।
इस दौरान आज कल अजमत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो इंडियन आइडल के मंच पर ऑडिशन देने पहुंचता है। इस ऑडिशन में उस मासूम से अजमत से इस किशोर अजमत जिसकी आवाज़ की कशिश खो चुकी है ने मंच पर आकर गाने से इनकार करते हुवे खुद की इस बदहाली पर कई कई बड़े-बड़े खुलासे किए, जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। अजमत हुसैन आज से 8 साल पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स के विजेता बने थे। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सबको मोहित कर लिया था। अब उनका यह वायरल वीडियो काफी चौंकाने वाला है। क्योंकि शो जीतने के बाद का सफ़र उस मासूम अजमत के लिए बहुत अच्छी नहीं रही।
अजमत हुसैन ने आगे बताया कि लोगों ने उन्हें और उनके पैसे को खूब बर्बाद किया और वो आज आर्थिक रूप से अच्छे नहीं है। फिर उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान अली से प्रेरणा मिली और फिर उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में वापसी करने का मन बनाया और आज ऑडिशन देने पहुंचे हैं।
गौरतलब हो कि अजमत हुसैन ने जीटीवी सारेगामापा लिटिल चैम्प्स’ का खिताब जीता था। अजमत ने अपनी शानदार सुरीली आवाज़ से दुनिया भर के लोगों का मन मोह लिया था। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी पहुंचे थे और उन्होंने बाल गायकों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म रॉ-वन का भी प्रोमोशन किया था। अजमत हुसैन का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…