अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर (बिलासपुर):- कपाल मोचन में लगने वाला धार्मिक एवं ऐतिहासिक अंतरराज्य कपाल मोचन मेला के प्रबंधों को लेकर जिला के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इस वर्ष कपाल मोचन मेला 8 नवंबर से 12 नवंबर 2019 तक चलेगा। बिलासपुर के एसडीएम व मेला कपाल मोचन के प्रशासक गिरीश कुमार अरोड़ा ने अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए।
गिरीश कुमार ने कहा कि श्री कपाल मोचन मेला मैं सभी राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर यहां के सरोवर में स्नान करते हैं। प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड का प्रयास होगा कि कपाल मोचन मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। इसीलिए मेले के प्रबंधन में सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों मैं प्रबंध एवं कार्य समय से पहले करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि कपाल मोचन मेला के प्रबंधों के कार्य की गुणवत्ता को भी समय रहते सुनिश्चित करें। ताकि बाहर से आए हुए श्रद्धालु यमुनानगर से अच्छी यादें अपने साथ लेकर जा जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कपाल मोचन मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का बीमा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुवे कहा कि मेंला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में महिलाएं एवं बच्चों के लिए अलग अलग अस्थाई शौचालय, बिजली व लाइटों की उचित व्यवस्था, सही ढंग से सड़कें व नालियां, वह बेहतर भोजन की जांच व्यवस्था के प्रबंध सभी विभाग समय रहते करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…