अब्दुल बासित मलक
रेवाड़ी:- नगर के नाईवाली चौक स्थित सरकारी टूरिस्ट कॉम्प्लैक्स में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसने अपने पीछे छोड़े सुसाइड नोट में मौत के लिए 4 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बताया कि गांव सुरहेली निवासी संजीव कुमार 22 अक्तूबर को यहां के नाईवाली चौक स्थित सैंडपाइपर कॉम्प्लैक्स में रुके हुए थे। देर शाम यहां पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जमीन बेचने के बाद पैसों को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था। यह विवाद कोर्ट में लंबित था। पुलिस ने गुरुग्राम में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक की पत्नी कृ ष्णा देवी की शिकायत पर पुलिस ने बीती शाम को गांव टींट निवासी कृष्ण तथा गांव सुरहेली निवासी केहर सिंह, धर्म सिंह व कृष्ण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…