शिव शंकर जायसवाल/ अशरफ खान
वाराणसी। मोक्ष की नगरी काशी लगता है अपराधो की नगरी बनती जा रही है। आये दिन होती अपराधिक घटनाओ ने शहर को सहमा दिया है। बढ़ते अपराध ने कही न कही से पुलिस के इकबाल को भी चुनौती दे रखा है। लगातार होते अपराध पर जितना वाराणसी पुलिस सख्त होती है अपराध उतना ही बढ़ता जा रहा है।
सराफा कारोबारी को भुल्लनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटनास्थल से । 32 बोर की पिस्टल के नौ खोखे बरामद हुए हैं। बाजार में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है।
दो बदमाश संजय के पास पहुंचे। इनमें से एक ने हवाई फायर कर संजय से झोला छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया। इस पर दूसरे बदमाश ने संजय को दो गोली मार दीं और झोला छीन लिया। इस बीच दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने छह से सात राउंड हवाई फायरिंग की। फिर सभी कपसेठी की ओर भाग निकले।
संजय ने पुलिस को बताया कि करीब तीन सौ ग्राम सोना और छह किलो चांदी के जेवर बदमाश लूट ले गए। इसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। डॉक्टरों ने बताया कि एक गोली संजय के दाएं सीने को पार कर गई है, जबकि एक बाईं हथेली पर लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जहा पुलिस पहुची और अपनी तफ्तीश शुरू किया वही सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। अन देखना ये होगा कि आखिर कब इस घटना का पुलिस खुलासा कर पाती है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…