Categories: Crime

दहेज ना मिलने पर महिला को पीटा

अब्दुल बासित मलक

यमुनानगर:- पंजाब के होशियारपुर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक महिला को पीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति और सास ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना फरकपुर पुलिस को विष्णु नगर निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2014 में होशियारपुर निवासी याशु जैन के साथ हुई थी। शादी के 2 दिन बाद ही पति ने उससे कहा कि वह घर पर फेरा डालने जाएंगे। वह मायके से ₹50000 ले आए क्योंकि उन्हें पैसे की जरूरत है। उसकी खुशी के कारण परिजनों ने उन्हें रुपए दे दिए। इसके बाद लगातार उसे और रुपए लाने के लिए तंग किया जाने लगा। यह बात उसने मायके वालों को बताई।

पीडिता ने आरोप लगाया है कि कई बार उसके मायके वालो ने आरोपितों को रुपए दिए बाद में पैसे ना देने पर पति और सास सुनीता जैन उसकी पिटाई किया और वह ₹2 लाख मांगने लगे। उसने आरोप लगाया कि यह राशि ना देने पर वर्ष 2017 में पति ने उसे फिनाइल पिलाने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपित ने रसोई में रखे गैस सिलेंडर की रबड़ काटकर उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन उसने पति को रबड़ काटते हुए देख लिया। इस दौरान कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। उसे खाना देना भी बंद कर दिया। जिसके जिससे वह बीमार हो गई।

आरोप है कि आरोपितों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया उसने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से मायके वालों को फोन किया वह उसे अपने साथ ले आए और उसका उपचार कराया गया एसआई बलराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts