Categories: Crime

युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

अब्दुल बासित मलक

यमुनानगर:- गांव कामी माजरा में  रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लड़कों ने सरियों से हमला कर के घायल कर दिया। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर पुलिस ने  घायल युवक को मेडिकल के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया घायल युवक उपचाराधीन है।

घायल युवक सोनू सलमानी  ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर मेरी कुछ दिन पहले गांव के ही इंतजार,सलमान,ओर मन्नू से कहा सुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच में आकर समझा बुझा कर मामला शांत करवा दिया था। लेकिन आरोपी रंजिश रखने लगे थे।

कुछ दिन बाद फिर से इंतजार, सलमान, मन्नू ने अपने साथी हारून, रकीब, गोरी दूधला व 15 अन्य लड़कों के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडों, सरिय से हमला कर दिया, जिससे सोनू सलमानी बूरी तरह घायल हो गया. पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया ओर अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts