प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही। नगर के दुर्गागंज मार्ग स्थित मुख्यालय मोड़ लखनों गांव के करीब आज अलसुबह 5:55 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्नानार्थी महिलाओं से भरी एक ऑटो पलट गई । जिसके चलते उसमें सवार एक महिला की जहां मौत हो गई वहीं आज अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल 4 महिलाओं को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जबकि चार अन्य मामूली रूप से चोटिल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।
हादसे के बाद जिला चिकित्सालय में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे भदोही भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने चिकित्सकों से बेहतर इलाज का निर्देश देते हुए मौजूद पत्रकारों के बीच में कहा कि सभी घायलों को सरकार की ओर से 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। जबकि मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि यह आटो चालक की सूझबूझ का ही नतीजा रहा कि बाइक चालक जहां चपेट में आने से बच गया वही दुर्भाग्यपूर्वक तरीके से हुई एक महिला की मौत के बाद सभी घायल बचा लिए गये।
उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी घायल महिलाओं को हर हाल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय । इस मौके पर प्रदीप सिंह ,अभय राज सिंह, अनिल मिश्रा दयाशंकर ,सन्तोष तिवारी, नागेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…