फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला शादी समारोह से वापस आ रही एक तेज रफ्तार मारूती बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक पेड़ से टकराई, जिसके चलते मारूती में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा गयी और उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने और ग्रामीणों की सहायता से एम्बूलेंस के द्वारा आनन फानन में घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां चिकत्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया और तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दरअसल यह घटना मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता ममरी मार्ग पर डहर मोड़ के पास की बतायी जा रही है जहां लहरपुर के रहने वाले भट्टू अपने दोस्त सब्बन खां की बेटी की शादी में अपने दोस्तों के साथ शाहजहांपुर गये थे और फिर वहां से वापस घर आते समय रास्ते मे ही डहर मोड़ के पास मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई टक्कर लगने के बाद ग्रमीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से मितौली सीएचसी भिजवाया जहां डक्टरों ने भट्टू व उनके मामा मुन्ना को म्रत घोसित कर दिया अन्य तीन साथियों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों में भी जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…