Categories: UP

बाइक ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत दो लोग हुए रेफर

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को लगभग 1:00 बजे मुबारकपुर पूर्वी पेट्रोल पंप के पास  ट्रैक्टर बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए ।बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत महारजवा गांव निवासी रामजीत यादव (70) वर्ष, राजा यादव (26) वर्ष बाइक से अपने गांव से रतनपुरा बाजार आए थे, और बाइक में पेट्रोल लेने के लिए रतनपुरा पूर्वी पेट्रोल पंप पर जा रहे थे ।जैसे ही वह अपनी बाइक को पेट्रोल पंप के तरफ मोड़ ही रहे थे,की वही एक ट्रैक्टर जो पेट्रोल पंप से निकल रहा था ,दोनों की आमने सामने  टक्कर हो गई । जिसमें बाइक सवार  दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।

रामजीत यादव को काफी गहरी चोटें आई हैं ।स्थानीय लोगों  द्वारा दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए।

pnn24.in

Recent Posts