Categories: Religion

हज़ारो दीपो से सजा शिव मंदिर

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ). कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव व नगर पंचायत अदरी के शिव मंदिर वर्ड 5 पर हजारों दीप जला देव दीपावली मनाई गई। दीपदान का भी आयोजन किया गया। बच्चों के रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्षेत्र के इंदारा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर और अदरी नगर पंचायत वर्ड 5 के शिव मंदिर पर देव दीपावली पर 11 -11 हजार दीपक जलाए गए। इससे मंदिर जगमग हो उठा। इंदारा गांव दुर्गा मंदिर समिति की तरफ से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें शलोनी प्रथम, रिया द्वितीय, शिया तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यकम्र के मुख्य अतिथि अखिल भारती ब्राह्मण महासभा के नमों नरायण तिवारी नें बच्चों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुजारी कुश प्रभाव, अरविंद सिंह, अनुराग सिंह, आलोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उपस्थित थे

pnn24.in

Recent Posts