मैनुर खान
कन्नौज। जनपद कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र तहसीलपर में हुई अमन मिश्रा हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तहसीपुर गांव के रहने वाले अमन मिश्रा की 28 तारीख को गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनके पड़ोसी 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी, लेकिन मुख्य आरोपी राधा मोहन मिश्र, राज नारायण मिश्रा और अमित पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खुलासा करते हुए बताया कि दोनों परिवार के बीच आपस में मामूली बात को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों ही परिवार तनाव में रहते थे। 28 तारीख को बात बढ़ गई। जिस पर आरोपियों के परिवार ने मृतक के परिवार पर धावा बोल दिया और राज नारायण मिश्रा उर्फ अमित ने मृतक अमन को गोली मार दी थी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह सभी आरोपी फरार चल रहे थे। सभी को पकड़ लिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल पुलिस को दो तमंचा बरामद हुए हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…