demo pic
फारुख हुसैन
हैदराबाद: हैदराबाद में चार लोगों द्वारा एक महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार किए जाने और फिर उसे आग लगा दिए जाने के दो दिन बाद उसी इलाके में आज शुक्रवार को एक अन्य महिला का जला हुआ शव मिला। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में (शमशाबाद) में हुई जहां महिला पशु चिकित्सक से 27 नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात महिला की शिनाख्त नही हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…