Categories: Crime

बलिया पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ मिली भारी सफलता, 25 लाख की अवैध शराब हुई बरामद

संजय ठाकुर

बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अबैध शराब माफियाओ व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 19.11.2019 को थानाध्यक्ष दोकटी अखिलेश मौर्या मय हमराह व उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय टीम व उ0नि0 सुनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज को भारी सफलता मिली।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.11.2019 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुर घाट पर एक सफेद डीसीएम ट्रक नं0 UK06 CA7900 से गैर प्रान्त की निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बिहार की तरफ लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी अखिलेश मौर्या मय हमराह व उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय टीम व उ0नि0 सुनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज मौके पर पहुँचे व डीसीएम मे लदी शराब को चेक किये तो 180 ML की 620 पेटी में कुल 29760 शीशी जो गैर प्रान्त निर्मित HITLER PREMIUM WHISKY ब्रान्ड की बनी बरामद हुई। अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवजी तिवारी निवासी ग्राम सूर्यभानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया, छोटू चौधरी पुत्र विश्वनाथ चौधरी निवासी ग्राम गड़ेड़िया थाना दोकटी जनपद बलिया, राजेश सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी उदहा बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया, एक अभियुक्त नाम पता आज्ञात जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना दोकटी जनपद बलिया में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

फरार शराब तस्करो के नाम सतीश कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवजी तिवारी निवासी ग्राम सूर्यभानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया, छोटू चौधरी पुत्र विश्वनाथ चौधरी निवासी ग्राम गड़ेड़िया थाना दोकटी जनपद बलिया और राजेश सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी उदहा बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया बताया जा रहा है.

बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 अखिलेश मौर्या थानाध्यक्ष दोकटी मय हमराह सहित उ0नि0 सुनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज, उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, हे0का0 श्याम सुन्दर, अनुप सिंह, वेद प्रकाश दूबे, अतुल सिंह, सत्यवीर सिंह, अनिल पटेल, विजय राय शामिल रहे

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts