Categories: UP

अपना दल (एस) के मनोनीत  जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

शिवशंकर जायसवाल

महराजगंज भदोही। नगर के प्रमुख चिकित्सक डाक्टर जे एस बिंद अपना दल एस के जिला अध्यक्ष बनाए गए है। लखनऊ में गुरुवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने श्री बिंद को अपनादल एस का जिला अध्यक्ष घोषित किया। उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उनके क्लिनिक पर पहुचे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व संगठन और गतिशील होगा। मूलतः औराई तहसील के सरबत खानी निवासी डाक्टर बिंद ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कहा कि संगठन के मुख्य सूत्रधार कार्यकर्ता होते है। सबको साथ लेकर पार्टी की नीति और सिद्धांत से जनपद के लोगों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान साहब लाल बिंद, संतलाल ,रविंद्र नाथ, सुरेश बिंद, राजकुमार, विनोद गुप्ता ,अभिषेक ,राम बिलास बिंद आदि मौजूद रहे

pnn24.in

Recent Posts