प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। सड़क सुरक्षा के तहत मुख्यालय स्थित परिवहन कार्यालय की ओर पैदल मार्च में संदेश दिया गया कि सड़क हादसों के मृतकों की चूक से हम सभी को सबक लेना चाहिए और यह सावधानी भी बरतनी चाहिए कि सड़कों पर संभलकर चलना होगा।इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से मार्च निकाल कर रवीवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान परिवहन के नारे लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने से सड़क हादसे होने की बात कही।
एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि सीट बेल्ट हेलमेट व बीमा पर चालान केवल परेशान करने के लिए नहीं होता है बल्कि यह आपकी सुरक्षा के लिए है । दुर्घटना के समय यदि गाड़ी में सेफ्टी वॉल्यून लगा है तो बिना सीट बेल्ट लगाए खुल नहीं सकता है । ऐसे ही हेलमेट आपके सिर की चोट को रोकता है इन सभी कारणों से यदि किसी की मृत्यु हो जाती है भी तो बीमा कंपनी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देती है । इस दौरान अन्य अफसरों ने सड़क सुरक्षा के नियम व चालान से बचने के लिए उनका पालन करने पर जोर दिया । पैदल मार्च में अरुण कुमार शारदा कुमार मिश्रा धर्मेंद्र कुमार संहित काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…