Categories: Crime

टायर फटने से गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी. गाड़ी छोड़ पशु तस्कर हुए फरार

प्रदीप दुबे विक्की

औराई भदोही। थाना क्षेत्र के कटका स्टेशन के सामने नवनिर्मित पुल पर सोमवार की सुबह क्वालिस गाड़ी में गौ वंश भर कर ले जा रहे क्वालिस का टायर फटने से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

जब तक पब्लिक कुछ समझ पाती तब तक तस्कर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये थे। नागरिको द्वारा इसकी जानकारी तत्काल सम्बंधित थाने को दी गयी। जिस पर औराई पुलिस द्वारा तीनो पशुओं को वाहन के बाहर निकलवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनो गौवंश को पास के गौशाला में छोड़ने के साथ गाड़ी को थाने ले आयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts