demo pic
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र भदोही के ग्रामसभा घसकरी में बीती रात आरोपियों ने घर से बाहर निकलकर पेशाब कर रहे18 वर्षीय युवक पर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। उसे जिन्दा जलाकर जान से मारने के प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धसकरी गांव निवासी हरिपाल का 18 वर्षीय पुत्र सिकंदर पाल बीती रात घर से बाहर निकल कर पेशाब कर रहा था। अचानक पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों में भोला यादव पुत्र देवी चरण यादव, विक्रम पाल पुत्र लक्ष्मण पाल और अक्षैवर प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति ने उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डाल दिया, और आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस दौरान आग की लपटों से घिरे सिकंदर पाल की चीख-पुकार सुनकर परिजनों सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में वादी बीरबल पाल पुत्र राम निहोर पाल की लिखित तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उधर पीड़ित सिकंदर का मौत-जिन्दगी के बीच जूझते हुए जीवंन दीप अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…