संजय ठाकुर
नई दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन के बाद लंबे समय से खाली चल रहे हैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। क्रिकेटर कीर्ति आजाद को प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों के प्रति समानता का भाव रखने वाली विचारधारा से जुड़े हुए हैं धर्म के आधार पर राजनीति करने का कोई स्थान कांग्रेस पार्टी में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि नासमझ भरे गैर जिम्मेदार लोगों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से डुबो दिया है जिसकी सजा पूरा देश भुगत रहा है। केजरीवाल के कहे हुए दिल्ली को लंदन पेरिस बनाएंगे पर तंज कसते हुए कहा कि यह कार्य तो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बहुत पहले से ही प्रारंभ कर दिया था आम आदमी पार्टी को सिर्फ चुनाव के समय ही मोदी की तरह लोक लुभावने वादे याद आते हैं। AAP पार्टी सच बोलने वाले लोगों का लगातार बहिष्कार करती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की यातायात को सुगम बनाने के लिए 8000 से अधिक बसों को सड़कों पर उतारा था, आज वह बसे कहां गायब हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित जी की दिल्ली में बढ़ते हुए यातायात के साधनों पर दूरदर्शिता थी और उन्होंने समय-समय पर अनेक फ्लाईओवर का निर्माण करवाया। लेकिन 2013 के बाद यातायात के साधनों में लगातार बढ़ती ही चली गई और दिल्ली के लोग ट्रैफिक जाम की समस्या को भुगत रहे हैं। चोपड़ा जी ने कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार दिल्ली में पूरी यातायात प्रणाली को ही फ्री करने जा रही है। विकास चिकारा ने बताया कि जिस तरह मोदी समर्थक मीडिया ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा के चुनाव में तीन चार सीट आने का दावा कर रही थी जनता ने कांग्रेस को समर्थन देकर दिखा दिया है। उसी तरह दिल्ली के चुनाव में भी मोदी समर्थक मीडिया माहौल बिगाड़ने का काम करेगी जब चुनाव का परिणाम आएगा तो दिल्ली की जनता बतायेगी वह किसके साथ है। दिल्ली के लोग अच्छी तरह से समझते चुके कि आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने का काम किया है। चुनावों के नजदीक आते ही लोग लुभावने वादे करके जनता को गुमराह करने की कोशिश करेगें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…