फारूख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ पंद्रह न॔वबर को दुधवा खुलने का आगाज होते ही सैलानियों की भारी भीड़ दुधवा में दिखाई देने लगी है जिसको देखकर लग रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों को खूब भायेगा क्यूकि अभी से ही इसका प्रमाण भी लगातार मिलता दिखाई देने लगा है। दुधवा के खुलने के आगाज होने से पहले ही दुधवा की सारी काटेज और हट बुक हो गयीं थीं जिसके कारण शुरवाती दौर में ही यहां सैलानियों का तांता लग गया है।जिसमें देशी के साथ विदेशी सैलानी भी यहां का रूख करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं सैलानियों के इस भ्रमण में बाघ के दर्शन भी चार चांद लगा रहे हैं।जो कि सैलानियों को पार्क खुलते ही विचरण करते नज़र आये। जिससे यहां सैलानियों की आवाजाही बनती दिखाई देने लगी है । वहीं पार्क प्रशासन भी इससे काफी खुश नजर आ रहा है।
दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ 15 नवंबर को होते ही सैलानियों का तांता यहां लगने लगा है सैलानियों की संख्या देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो सभी इंतजार में बैठे हुए हों कि कब दुधवा पार्क खुले और वे वहां पहुंचे ।सैलानियों की आमद से दुधवा प्रशासन में भी काफी खुशी का माहौल है। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस पर्यटन सत्र में अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।
बेहतर दुधवा की कोशिशों में कामयाब नजर आ रहा पार्क प्रशासन
सैलानियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही यहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए लग रहा है कि बेहतर दुधवा की कोशिशों में पार्क प्रशासन काफी कामयाब नजर आ रहा है। पार्क अधिकारियों के मुताबिक सैलानी अतिथि हैं और उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। टैक्सी, गाइड, सुरक्षा आदि की बेहतरी के लिए भी कदम उठाने की बात भी कही जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…