Categories: Crime

भला किसकी हुई मजाल जो इस्पेक्टर के घर में किया 14 लाख नगद सहित 50 लाख की चोरी

आफताब फारुकी

फतेहपुर. फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी मुराइन टोला में एक इंस्पेक्टर के घर मंगलवार रात चोरों ने कुंडी काटकर 14 लाख नकदी समेत करीब 50 लाख के जेवरात चुरा लिए। मुरैन टोला में रहने वाले इंस्पेक्टर वहीद अहमद इन दिनों लखनऊ मलिहाबाद थाने के अपराध निरीक्षक हैं।

शहर के नासेपीर रोड में स्थित ओम गार्डन में अपनी दो बेटियों की शादी के दौरान घर में ताला बंद कर परिवार सहित गेस्ट हाउस गए थे। घर को सुनसान पाकर चोरों ने निशाना बना डाला। शादीशुदा दो बेटियों के रुपये व गहने भी यहीं रखे हुए थे।
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि 14 लाख रुपए नकदी बताई जा रही है।  पुलिस छानबीन में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts