फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुर खीरी में बरेली से आई बरात उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में झूमता देख शादी से इनकार कर दिया लड़की के इंकार करते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैलानी थाने के कस्बे में जहां पर बरेली से विजय नाम के युबक की बारात मैलानी आई थी बारात में सब लोग खुशी खुशी शरीक हो रहे थे लेकिन बरात में दूल्हे की हरकत देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया दूल्हा बारात में अपने दोस्तों के साथ जम के शराब पी रहा था और अजीब सी हरकत कर रहा था शराबी दूल्हे को देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया उसके बाद मंडप में हंगामा मच गया
लोगों ने मामले को समझा बुझा शांत करने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन शराबी दूल्हा शादी करने से इनकार कर दिया मौके पर हंगामा होता देख लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया पुलिस को देख सभी बराती मौके से रफूचक्कर हो गए लड़की के पिता ने इस मामले में महिला ने थाने में तहरीर दे दी है।
दुल्हन का कहना है उसके माता-पिता और भाई ने बड़ी मेहनत करके एक-एक पैसा जोड़कर लाखों रुपए लगाकर उसकी शादी कर ले जाम किया था शराब के नशे में दूल्हा उनके माता पिता और भाई को प्रदीप जी गालियां दे रहा था जिसे वह बर्दाश्त न कर सके इस तरह के शराबी लड़के से उसे शादी नहीं करनी है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है मामला उनके संज्ञान में है जल्द से जल्द इस मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाएगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…