फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ यदि आपके शहर मोहल्ले गांव में यदि कोई व्यक्ति आपका आयुष्मान कार्ड बनाकर आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाने का दावा करता है तो सावधान हो जाइए यकीन ना हो तो लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा किए गए इस खुलासे को गौर से देख लीजिए लखीमपुर खीरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश किया है जो आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर पलक झपकते ही आपके बैंक खाते में जमा मेहनत की कमाई को उड़ा लेते थे. हाईटेक ठगी के इस गोरखधंधे मैं बैंक अधिकारी से लेकर नामी-गिरामी कंपनियों के लोग ठगों का भरपूर सहयोग कर अपना हिस्सा लेते थे पुलिस द्वारा किए खुलासे के बाद आप सभी को बेहद चौकन्ना रहने की जरूरत है.
दरअसल लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम मैं नहन और रेवाना गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी की आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर ग्रामीणों के बैंक खाते से पैसा उड़ा लिए है पुलिस ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की तो ग्रामीणों की बात सच निकली इसके बाद हरकत में आई लखीमपुर खीरी पुलिस ने ठगों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो ठगों को मितौली थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है पुलिस के हत्थे चढ़े ठगों ने बताया कि वह गांव में जाते थे और ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर उनकी बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा लेते थे इसके बाद उसके बैंक खाते मैं जमा धन निकाल लेते थे ठगों ने बताया कि उनको इस काम मैं मदद करने वाला एक इलाहाबाद बैंक कस्ता का प्रबंधक और सीएमएस कंपनी का मैनेजर अनुज वर्मा था फिलहाल लखीमपुर खीरी पुलिस ने दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ठगों का सहयोग करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…