जुबैर शेख
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता मिला है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली थी वहीं शिवसेना 56 सीटें जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला था लेकिन किन्हीं कारणों से दोलों दलों के मनमुटाव सामने आ गए हैं, जिस कारण राज्य सरकार गठन का मामला अधर में लटक गया है। लिहाजा राज्यपाल की तरफ से सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्योता दिया गया है।
शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिये अपनी इच्छा और क्षमता से अवगत कराने के लिए कहना एक स्वागत योग्य कदम है। राउत ने पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह फैसला निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप है। राउत ने कहा, ‘‘कम से कम राज्यपाल ने सरकार गठन के लिए संभावना तलाशने का काम शुरू कर दिया है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे पहले सरकार बनाने के लिए सही दावेदार है।”
क्या कहा एनसीपी ने
उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि अगर शिवसेना ने भी सदन में भाजपा के खिलाफ वोट किया तो उनकी पार्टी विकल्प के बारे में सोच सकती है। मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा,‘‘राज्यपाल ने देर से प्रक्रिया शुरू की। उन्हें पहले ही यह करना चाहिए।”
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने राज्यपाल को यह निश्चचित करना होगा कि राज्य में बीजेपी के पास बहुमत है या नहीं, क्योंकि बहुमत नहीं होने की स्थिति में विधायकों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राज्य में सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है तो हम विधानसभा में उनके खिलाफ वोट करेंगे। लेकिन अगर बीजेपी बहुमत सिद्ध करने में विफल हो जाती है तो ऐसी स्थिति में हम वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…