बापू नन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से सवर्णों में जनाक्रोश व्याप्त है। पार्टी में भागीदारी सुनिश्चित ना होने पर पार्टी नेतृत्व को आगाह किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण सिंह ने कहा है कि पार्टी में सवर्णो को उचित सम्मान नहीं मिलना सवर्णों के साथ ना इंसाफी है जबकि सवर्ण ही भाजपा के मूल वोटर है उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी मूल को छोड़कर ब्याज के चक्कर में पड़ी है। जिस दिन सवर्ण भाजपा से मुंह मोड़ ले उस दिन भाजपा के पाँव तले जमीन खिसक जाएगी।
आदित्य सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल में जो मंडल अध्यक्ष की घोषणा हुई है जिसमे नौ पिछड़ी जाति के मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए है। यही नहीं रतनपुरा मंडल से जिला के दो पदाधिकारी बैकवर्ड है तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा में भी दलित और ओबीसी को महत्व मिला है। यह सवर्णों के साथ घोर अन्याय है। निश्चित रूप से भाजपा सवर्णों के साथ विश्वास घात कर रही है। प्रदेश के बड़े नेताओ को भटकना पड़ रहा है जबकि सवर्णों के आह्वाहन से ही पुरे देश के सवर्ण लामबंद हुए और परिणाम स्वरूप भाजपा को पुनः सत्ता आईं। पुरे जनपद में इस बार की मंडल अध्यक्ष की घोषणा से सवर्णों में जनाक्रोश है ,जिसका खामियाजा 2022 और 2024 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…