बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना ग्राम पंचायत में गुरुवार की रात्रि निमंत्रण पर गए अरदौना प्रधान पति संतोष सिंह पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। गुरुवार की रात्रि में अरदौना निवासी श्री धोबी की पुत्री की शादी थी। जिसमें गांव के अन्य लोग तथा प्रधान पति संतोष सिंह भी निमंत्रण देने गए थे।
श्रीधोबी के दरवाजे पर ही कतिपय लोग संतोष सिंह से प्रधानी को लेकर उलझ गए। गांव के लोगों के समझाने बुझाने के बाद दरवाजे पर से लड़ाई झगड़ा करने वाले हट गए। ज्योहि ही संतोष सिंह वहां से अपने घर जाने लगे तो बीच रास्ते में आधे दर्जन लोग एकाएक उन पर हमला बोल दिए। जिससे संतोष सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उनका सिर और पीठ फट गया। रात्रि में पीड़ित के मामा घनश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कामता सिंह हलधरपुर थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।
थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार घायल संतोष सिंह का डॉक्टरी मुआयना सीएचसी रतनपुरा मेंं कराया। हमलावरों खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वादी मुकदमा की तहरीर पर 5 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पजीकृत कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…