ए जावेद
वाराणसी. नगर निगम सिगरा वाराणसी में शहीद उद्यान पार्क में धरकार समाज की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें धरिकार समाज के चिंतको और समाज से जुड़े लोगो ने शिरकत किया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सरकार हर जाति के लोगो को अलग अलग सुविधा मुहैया करा रही है। जिससे उनका जीवकोपार्जन चल सके।
बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि धरिकार समाज को जागृत करके समाज के हितो हेतु अपनी आवाज़ उठाया जायेगा। इस अवसर पर बोलते हुवे एड माधुरी वर्मा ने कहा कि धरकार समाज को मुलभुत सुविधाये भी नसीब नही है। ये समाज आज भी खानाबदोशो के तरह जीवन जीने को मजबूर है। कभी प्रकृति इसको मारती है तो अक्सर महंगाई मारती है। ऐसा नही है कि धरकार समाज में शिक्षा की कमी हो। या फिर इनके पास प्रतिभा नही है। अगर धरकार समाज के कार्यो को सरकार प्रोत्साहन दे तो देश का नाम यह समाज अपनी कला से रोशन कर सकता है।
बैठक की आयोजनकर्ता एडवोकेट माधुरी वर्मा थी। इस अवसर पर एड अजय वर्मा, डॉ। जे पी वर्मा, संतोष खोजवा, विजय, संतोष सुकुलपुरा, आजाद, अनिल, रामलखन आदि धरकार समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता एड माधुरी वर्मा ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…