Categories: Crime

युवक की पत्नी और बच्चो के सामने ही हमलावर ने किया बेरहमी से हत्या

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी÷ लखीमपुर खीरी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सनकी हमलावर ने परिवार के साथ सो रहे युवक के सीने पर पहले तो गोली मारी गोली लगने पर भी यवक की मौत न होने पर उस सनकी हमलावर ने युवक को उसके बीवी बच्चों के सामने ही बांके से खांद कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया उधर इस बात की जानकारी होने पर लोगों में सनसनी फैल गयी ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के मुर्तजा अलीनगर गांव का मामला है बताया जा रहा है कि गांव के ही पूसे पुत्र राम प्रकाश नाम के युवक के साथ म्रतक शिवप्रकाश (35) के परिवार में किसी महिला से अवैध संबध चल रहा था जिसकी जानकारी होने पर शिवप्रकाश और उस पूसे नाम के युवक से कुछ झगड़ा हुआ था ।जिस पर गुस्साये युवक ने बीती रात घर में घुसकर छत पर अपने बीवी बच्चों के साथ सो रहे शिवप्रकाश को पहले तो गोली मारी और उसकी मौत न होने पर उसके बीवी बच्चों के सामने ही उसे बाकें से खांद कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और यह खबर फैलते ही गांम मे सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी खीरी पूनम ने बताया की परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे पूसे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ में जुट गयी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts