प्रदीप दुबे विक्की
ऊज, भदोही। थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नवधन में प्रातः 4:00 बजे भोर तेज रफ्तार ट्रेलर की खड़े ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर नवधन के पास वहीदानगर पेट्रोल पंप के समीप खड़ा था। खड़े ट्रक का नंबर एच० आर० 38 डब्लू 2178 बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया गया कि वाराणसी से प्रयागराज जाने के लिए पहले से ही एक ट्रेलर नवधन के पास खड़ी थी। भोर 4:00 बजे वाराणसी से प्रयागराज की तरफ तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर संख्या आर०जे० 01 जी०सी० 2376 ने खड़े ट्रेलर के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ा ट्रेलर कई मीटर आगे बढ़ गया। चपेट में आने के चलते ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रेलर चालक सीताराम 25 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम पालरा थाना आदेश नगर जनपद अजमेर , राजस्थान का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे संवाददाता को हादसे में मामूली रूप से घायल महावीर सिंह रावत निवासी पालरा थाना आदेश नगर अजमेर राजस्थान ने बताया कि मृतक ट्रेलर चालक नहीं बल्कि खलासी का काम करता था।
वाराणसी से आगे बढ़ने के बाद वह खुद ही मुझसे मांग कर वाहन चला रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग ऊज थाना क्षेत्र के पहले नवधन पहुंचते ही अनियंत्रित होकर टेलर ने सामने खड़ी ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी बताया कि मृतक की हाल में ही शादी हुई थी। और उसका अभी गौना तक भी नहीं आया था। जिसके चलते उसके पत्नी की मांग अब सुनी हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…