अनिल कुमार
रांची: रोज़गार के मुद्दे पर पहली बार अपने भाषणों में मुखातिब होते हुवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखण्ड में अपने संबोधन में कहा कि नई बसें, ट्रक, टैंपो, के माध्यम से तो रोज़गार मिल ही रहा है, अब यहां एक नया स्टील प्लांट भी जल्द ही तैयार होने वाला है। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डालटनगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार भाजपा की सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के गांव-गांव में सड़कें पहुंच रही है, बिजली पहुंच रही है, रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं। पीएम मोदी ने विरोधी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा की कोई भावना नहीं है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा है- सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग। और इसी फिराक में ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर रहे हैं, आपसे वोट मांग रहे हैं।
पीएम मोदी ने झारखंड में नक्सलवाद की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी। यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं। क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ होता था, करप्शन होता था। भाजपा ने झारखंड के हर समाज के हर व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसके गौरव को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। भाजपा ने झारखंड को एक स्थिर सरकार दी है। झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है, पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं। झारखंड को लुटने से बचाया है, यहां ‘समृद्धि’ का मार्ग खोला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…