आफताब फारुकी
नई दिल्ली. हैदराबाद बलात्कार कांड का विरोध करने वाली एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिला प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप एवं मंजू तथा एक और पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, पीटा और धमकी दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है।
आयोग ने कहा कि अनु दुबे नामक प्रदर्शनकारी ने संसद मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार, परेशान करने तथा हिंसा का आरोप लगाया। पीड़िता ने इस संबंध में संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली महिला आयोग ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुवे नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर चार दिसंबर तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने नोटिस में यह पूछा है कि लड़की को पीटने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है या नहीं। अगर दर्ज हो चुका है तो आयोग ने उसकी कॉपी मांगी है।
आयोग ने बताया कि वह संसद के सामने सामान्य तरीके से तख्तियां लिए खड़ी थीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वहां से हटाया और संसद मार्ग थाने में ले गए। आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि पीड़ित महिला को कथित रूप से एक बिस्तर पर फेंका गया जहां तीन महिला पुलिसकर्मी उसके ऊपर बैठ गयीं और उसे पीटा। आयोग ने नोटिस में कहा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और जख्मों से खून बह रहा था।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘हैदराबाद में बलात्कार की भयावह घटना से परेशान जब एक छात्रा अपनी आवाज उठाना चाहती थी तो दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पिटाई की। मैंने पुलिस थाने में लड़की से मुलाकात की, वह डरी हुई है। यह दिखाता है कि उन लोगों का ऐसा ही हश्र होगा जो आवाज उठाते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘डीसीडब्ल्यूडी इस शर्मनाक घटना को लेकर एक नोटिस जारी करेगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…