हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुए झड़प को लेकर दिल्ली पुलिस के जवानों ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर न्याय देने की मांग की। दिल्ली पुलिस के जवानों में इस घटना को लेकर कितना गुस्सा हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने आला अधिकारियों के अनुरोध के बाद भी ड्यूटी पर लौटने से इनकार कर दिया।
दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय और उपराज्यपाल के अधीन आते हैं। इस वजह से ही दिल्ली पुलिस के जवान सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा इस पूरे मामले की न्यायायिक जांच कराने से भी गुस्सा हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से बुधवार तक जवाब मांगा है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने इस घटना के बाद एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि पुलिस वालों का काम एक थैंक्सलेज जॉब। इस पूरे मामले में आईपीएस संगठन ने भी दिल्ली पुलिस के जवानों का साथ दिया है।
कांग्रेस ने इस पूरे घटना की कड़े शब्दों ने निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि जब पुलिस के जवान सड़क पर पीटे जा रहे थे तो वह कहां गायब हैं। बता दें कि वकीलों द्वारा की गई पिटाई में 20 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…