जुबैर शेख
मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापटक के बीच मुंबई में बीएमसी से जुड़े ठेकेदारों के 30 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा और 7 का सर्वे किया गया। छापों के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। सूत्र बताते है कि कुल मिलाकर 30 परिसरों पर छापे मारे गए और 6 नवंबर को सात ठिकानों का सर्वे किया गया। दावा किया जा रहा है कि इनकम टैक्स को इन ठिकानों पर छापों के दौरान 735 करोड़ रुपये की बोगस एंट्री और फर्जी खर्च के सबूत भी मिले हैं। वर्तमान समय में यह छापेमारी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीएमसी पर इस वक्त शिवसेना का कब्ज़ा है। 227 सदस्यों के सदन में शिवसेना के 94 पार्षद हैं, वहीं, भारतीय जनता पार्टी के 82 सदस्य हैं।
भाजपा ने हालांकि ऐसा कोई फॉर्मूला तय होने से इंकार किया था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार में शामिल शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने भी इस्तीफा दे दिया और बीते सोमवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। हालांकि इन सबके बीच वहां सरकार गठन की कोशिशें लगातार जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…