Categories: National

नहीं रहे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन सेशन

आदिल अहमद

नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। शेषन ने 1990 के दशक में देश में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे 86 वर्ष के थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व चुनाव आयुक्त का स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं था। दिल का दौरा पड़ने से रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया। अपनी स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध शेषन बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ सालों से सिर्फ अपने आवास पर रह रहे थे। उनका बाहर आना-जाना लगभग ना के बराबर हो गया था।

पीएम मोदी ने पूर्व चुनाव आयुक्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वह अभूतपूर्व नौकरशाह थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ देश की सेवा की। चुनाव सुधारों में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजबूत किया। उनके निधन की खबर सुनकर पीड़ा हुई, ओम शांति।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts