के सिंह
भोपाल: राजनैतिक भाषणों को सुनकर उन पर आंख बंद करके विश्वास कर लेना कभी कभी महंगा खुद को ही नहीं कई लोगो को पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के भिंड में जहा एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और खाते में आते रुपयों को मोदी जी द्वारा भेजी गई रकम समझ कर निकाल कर खर्च करता रहा। जब मामले का खुलासा हुआ तो विषय चर्चा का बन गया। यही नही अब वह खुद परेशानी में है।
मामला भिंड ज़िले के आलमपुर में स्थित एसबीआई बैंक का है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि यहां रूरई गांव के रहने वाले हुकुम सिंह और रोनी गांव के रहने वाले हुकुम सिंह, दोनों ने आलमपुर ब्रांच में खाता खुलवाया। बैंकर बाबू ने पासबुक में सिर्फ फ़ोटो अलग-अलग लगवाई बाकी दोनों का पता, और खाता नंबर एक ही दे दिया। अब स्थिति ये हो गई कि खाता एक था और उसके मालिक दो हो गए। यहाँ से शुरू हुआ विवादों का मुख्य सिलसिला।
अब जब रोनी निवासी उसी खाते के दुसरे मालिक हुकुम सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि मेरा खाता था। उसमें पैसा आया। मैं सोच रहा था मोदीजी पैसा दे रहे हैं तो मैंने निकाल लिया। हमारे पास पैसा नहीं था, हमारी मजबूरी थी। हमने घर में काम करवाया है और इसलिये पैसा हमें निकालना पड़ा। रोनी निवासी हुकुम सिंह ने इस लापरवाही के लिए बैंक वालों को जिम्मेदार बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…