ए जावेद
वाराणसी। लंका पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस समय हासिल हुई जब आधा दर्जन मुकदमो में वांछित, हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे अपराधो में सक्रिय अनिल यादव पट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसको लंका पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
प्राप्त सूचना विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक लंका मय हमराह पुलिस बल के त्वरित कार्यवाही करते हुए भिखारीपुर पोखरे के पास पहुँचकर घेराबन्दी करके एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल ।32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अनिल यादव उर्फ़ पट्टी पुत्र पवारु यादव, औरंगाबाद लक्सा का निवासी बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लंका पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का बड़ा अपराधिक इतिहास भी सामने आया है जिसमे मु0अ0सं0-71/13 धारा 392 भादवि थाना लक्सा, 38/14 धारा 3/25 थाना सिगरा, 267/14 धारा 302 भादवि थाना सिगरा, 271/14 धारा 34/307 भादवि थाना सिगरा, 303/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिगरा, 1279/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका, वाराणसी में पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका भरत भूषण तिवारी, उ0नि0 प्रकाश सिंह, उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह हे0का0 राजेश सिंह सेंगर, हे0का0 अमित राय व का0 भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…