अब्दुल बासित मलक
हरियाणा प्रदेश न्यूज़
20 नवंबर को निर्दलीय विधायक और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह को एक फोन आया था. कॉल में मंत्री से कहा गया कि आपसे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी फंड के नाम पर 3 करोड़ रुपए मांग रहे हैं. इसके एवज में हरियाणा में आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. उसके बाद जब कैबिनेट मंत्री ने उस फोन कॉल की जानकारी अमित शाह के ओएसडी को दी, तब पता चला कि गृहमंत्री की तरफ से ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया. इसके बाद रंजीत सिंह ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी और जांच स्पेशल सेल को दी गई.
जाल बिछाकर उनको धर-दबोचा
पुलिस की जांच में पता चला कि एक मोबाइल ऐप के जरिए मंत्री रंजीत सिंह को कॉल किया गया था.इस ऐप में जब कॉल आप अपने नंबर से करते हैं तो सामने वाले को नंबर किसी और का दिखाई देता है. पुलिस ने फिर उस असली नंबर का पता लगाया. फिर उसके बाद एक टीम बनाई और तीन करोड़ देने के लिए दिल्ली के हरियाणा भवन बुलाया गया और जैसे ही रुपए मांगने वाले लोग आए, तभी पुलिस ने जाल बिछाकर उनको धर-दबोचा.
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम उपकार सिंह और जगतार सिंह है. दोनों चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली के रहने वाले हैं. इनका मकसद 3 करोड़ रुपए ऐंठ कर मंत्री को चूना लगाना था. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…