पूजा धीमान
हिमाचल प्रदेश न्यूज़
पांवटा साहिब आरटीओ सिरमौर की टीम (RTO Sirmaur Team) ने शुक्रवार को ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसते हुए 12 ट्रकों के चालान काट कर 1.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग को शिकायत मिली थी कि माइनिंग क्षेत्र से निकलने वाले ट्रकों में लगातार ओवरलोडिंग (Overloading) हो रही है। ट्रकों में क्षमता से अधिक भार ढोये जाने से बांगरन पुल को भी खतरा बना हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने बांगरन पुल से गुजर रहे ओवरलोडिड ट्रकों पर शिकंजा कसा।
बता दें कि इस पुल की भार क्षमता 9 टन है। जबकि यहां पर से रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड वाहन गुजर रहे हैं। इसको लेकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 ओवरलोडिड ट्रकों को मौके पर पकड़ा। इस दौरान विभाग ने इन ओवरलोडिड ट्रकों से लगभग 1.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला। उधर, आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि बांगरन पुल पर विभाग ने नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने 12 ओवरलोडिड ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि बांगरन पुल से ओवरलोड गाड़ियों के गुजरने बारे उन्हें शिकायत मिली थी। इसको लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुल से 12-15 टन वजन की ओवरलोड ट्रक गुजर रहे थे। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…