Categories: Crime

चोरो ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना , 6 लाख का नुकसान

शौकत अली

गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में दिल्ली गाजियाबाद रोड पर चोरों ने मोबाइल को निशाना बनाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसवी कम्युनिकेशन के संचालक सरबजीत सिंह पुत्र सहेंद्र सिंह निवासी करावल नगर पूर्वी दिल्ली ने बताया कि उसकी गाजियाबाद लोनी टीला मोड़ पर मोबाइल की दुकान है।।सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं। उसने आकर देखा तो करीब 60 मोबाइल चार्जर लीड एवं 3500 रुपये की नकदी गायब थी। उसने पुलिस को सूचना दे दी है। पीड़ित ने 6 लाख के करीब का नुकसान बताया है और बंथला पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts