आफताब फारुकी
जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को लापता हुई 6 साल की बच्ची का शव स्कूल की ड्रेस में रविवार को मिला। पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया है और उसके बाद उसकी स्कूल की बेल्ट से गला दबाकर मार डाला गया। बच्ची का शव उसके गांव खेतड़ी के पास एक सूनसान जगह पर झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की जगह शराब की बोतलें, स्नेक्स और खून के धब्बे मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक बच्ची के स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स कंपीटिशन था और उसके बाद वह लापता हो गई। बच्ची जब दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। कई घंटों तक खेतों और रिश्तेदारों के घरों में उसे ढूंढ़ा गया। रविवार सुबह बच्ची का शव उसके स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर खून से सना हुआ मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्से में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। एसपी आदर्श सिधू ने कहा कि शुरुआती जांच में रेप और मर्डर की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं। हमने इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…