ए जावेद
वाराणसी. आज सुबह से ही हुकुलगंज सर्राफा कारोबारी की हत्या कर लूट करने वाले अभियुक्तों के हिरासत के समाचार फिजाओं में तैरने लगे। इस बीच कई कयास लगाये जा रहे थे। पुलिस सुरागो की परते खोल रही थी कि तभी एक अचम्भे के तरह से लूट के दो अभियुक्त जौनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनको लेने के लिए वाराणसी की पुलिस जौनपुर रवाना हो गई और समाचार लिखे जाने तक उनको लेकर वाराणसी भी आ चुकी है। लोग काफी अचरज में है और तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है।
इस दौरान जौनपुर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्त खुद थाने पहुचे और खुद को पुलिस के सामने समर्पण कर डाला। जौनपुर के कोतवाल कुमार बिन्द ने उनसे पूछताछ किया। कोतवाल से पूछताछ में खुद को आत्म समर्पण करने वाले अभियुक्तों ने बतया कि थानागद्दी निवासी सतीश चंद्र सेठ की हुकुलगंज में ज्वेलरी की दुकान थी। दुकान के ही पिछले हिस्से में सतीश का मकान भी है। मंगलवार की रात सतीश दुकान बंद कर गली के रास्ते अपने घर में जा रहे थे। इसी दौरान केराकत निवासी राजेश सेठ अपने भांजे संदीप व अन्य साथियों के साथ सतीश के पास पहुँचा। पूर्व परिचित होने के नाते सतीश सभी को अपने घर मे ले गया। इसके बाद सभी ने मिलकर सतीश का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और लाखों के आभूषण लूट कर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद अपने हिस्से में आये आभूषणों की बोरी लेकर राजेश अपने भांजे संदीप के साथ जब घर पहुंचा तो उसके परिजन इतना सारा आभूषण देखकर चौंक गए। उन्होंने दोनों से पूछताछ किया तो दोनों ने पूरी बात बताई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दोनों को लूट के आभूषणों के साथ केराकत कोतवाली में पुलिस के हवाले कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपियों को वाराणसी पुलिस लेकर बनारस आ चुकी थी। उनसे मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ जारी है। घटना में पुलिस अन्य सूत्र भी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस प्रकार सरेंडर करने के मामले में भी पुलिस अन्य मामलो को भी संदिग्ध दृष्टि से देख रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…