साभार - समाचार एजेंसी ANI के ट्वीटर पोस्ट
आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश को दहला कर रख देने वाले हैदराबाद महिला पशुचिकित्सक के बलात्कार और हत्या के सभी चारो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए है। पुलिस के अनुसार कल देर रात सभी चारो आरोपी भागने के प्रयास में थे। इस दौरान हुई पुलिस से मुठभेड़ में सभी चारो आरोपी ढेर हो गए।
प्राप्त समाचारों के अनुसार ये सभी चारो आरोपी जो महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के आरोपी थे, भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी जाहा ‘सीन ऑफ क्राइम’ रिकंस्ट्रक्शन किया जा रहा था। लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा।
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया है कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए। माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…