विकास राय
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के हार्टमनपुर मिशन में प्रभु येशु के प्राकट्योत्सव क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सर्वधर्म सम्मेलन की शुरुआत प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज फादर फेलिक्स राज.वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन राय.शिक्षक गुरुचरण सिंह बग्गा.सिस्टर सुपिरियर सिस्टर संध्या. छात्र मुहम्मद आरिफ ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
यहां की ताजिया में हिन्दू और दुर्गा पूजा रामलीला एवम होली में मुस्लिम एक दूसरे का सहयोग करते है।इस कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर सुशील के द्वारा सभी आगन्तुकों को क्रिसमस की बधाई दी गयी एवम सर्वधर्म सम्मेलन में भाग लेने के लिए आभार ब्यक्त किया गया।क्रिसमस के अवसर पर हार्टमन पुर चर्च परिसर में खुबसूरत झांकियों का निर्माण किया गया था।क्रिसमस पर्व के कारण सुबह से देर रात तक चर्च परिसर में काफी चहल पहल थी।लोगों के लिए जलपान की भी ब्यवस्था की गयी थी।इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह.पठान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली टाइगर.पूर्व शिक्षक लक्ष्मण राय.पूर्व शिक्षक देवनाथ यादव. दिवाकर पांडेय. रामनरेश तिवारी.दिनेश राय गुड्डू. राजेशकुशवाहा. शुभनरायण यादव.टुनटुन राय.शिब्बू मिश्रा. ओमप्रकाश पाण्डेय. यशवंत सिंह.राजेश राय.रविन्द्र यादव. पूर्णमासी राम.पप्पू सिंह समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।सर्वधर्म सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज और संचालन मुहम्मद राजू ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…