प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। चौरी क्षेत्र के दत्तीपुर निवासी बटूक प्रसाद ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि जमुआं स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल में लगा गाटर-पटिया व ईट तोड़कर समीप के ही कुछ दबंग लोग उठा ले जा रहे हैं। दिये गए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि जिस स्थान पर हमारा विद्यालय बना था, वह भूमि हमें पट्टे पर मिली थी।
लेकिन बाद में उक्त जमीन चारागाह की साबित हुई। जिससे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर विद्यालय को हटाया जाना है। और इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता बटुक प्रसाद ने उपजिलाधिकारी भदोही को एक प्रार्थना पत्र देते हुए फोर्स की मांग की थी, कि उक्त निर्माण को हटा सके। लेकिन उससे पहले ही गांव के कुछ दबंग लोग विद्यालय में लगे गाटर-पटिया, ईट, खिड़की, दरवाजा आदि सामान को तोड़-फोड़कर उठा ले जा रहे हैं।
इस सम्बन्ध में शिकायकर्ता ने थाना चौरी को भी एक नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। और मनबढ़ दबंग शिकायतकर्ता के विद्यालय का सामान तोड़कर उठा ले जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…