तारिक खान
नई दिल्ली: राहुल गांधी ने मंच से सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। राहुल ने इस रैली के लिए मुकुल वासनिक को धन्यवाद दिया। राहुल ने कहा कि कल मुझसे बीजेपी के लोग माफी मांगने के लिए कह रहे थे। भाइयों-बहनों लेकिन मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मेरा नाम राहुल गांधी है। मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मागूंगा।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये लोग आपकी कॉल का रेट बढ़ा देंगे और कारोबारियों का कर्ज माफ कर देंगे। जब तक देश की जनता के पास पैसे नहीं होंगे, तब तक देश की अर्थव्यवस्था आगे नहीं जा सकती। नरेंद्र मोदी ने आपकी जेब से पैसा निकाल लिया। आपने देश को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी को चुना लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मैंने संसद में पूछा कितने किसानों ने आत्महत्या की लेकिन उनके नेता जवाब देते हैं कि हमें नहीं मालूम। ये लोग देश को बांटने का काम करते हैं। देश को तोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं करोड़ों लोगों से आज इस माध्यम से बात कर रहा हूं, आप लोग देश को बांटते नहीं हो। आप लोग खून-पसीने से देश को खड़ा करते हो। आज देश को बांटा जा रहा है। सत्ता के लिए हमारे प्रधानमंत्री कुछ भी करेंगे। टीवी पर नरेंद्र मोदी रोज दिखाई देते हैं। टीवी पर 30 सेकेंड के एड के लिए कितने पैसे देने पड़ते हैं, आप जानते हो। मोदी जी को दिखाने का पैसा कौन दे रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…